फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फरक्का दो, ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देर से पहुंची

Tue, 01 Jul 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
कंचौसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ऊंचाहार एक्सप्रेस। - फोटो : कंचौसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ऊंचाहार एक्सप्रेस।
विज्ञापन
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रूट पर कंचौसी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को फरक्का दो घंटे व ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देर से आई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ट्रेनें बारिश के कारण लेट हो रहीं हैं।
विज्ञापन

फरक्का एक्सप्रेस सुबह अपने निर्धारित समय सुबह चार बजे के स्थान पर छह बजे के बाद स्टेशन पर पहुंची। ऐसे में कानपुर, अयोध्या, जौनपुर, लखनऊ, उन्नाव, बनारस, मालदा टाउन, सुल्तानपुर व अकबरपुर आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन लेट होने से यात्री बसों और अन्य प्राइवेट वाहनों से गंतव्य की ओर निकल गए।
वहीं, चंडीगढ़ से चलकर प्रयागराज संगम तक जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देर से रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज संगम व रूरा आदि जगहों के यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि आए दिन ट्रेन देर से पहुंचने के कारण परेशानी हो रही है। स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि ट्रेनें लेट चल रही हैं। यात्रियों को समय- समय पर ट्रेन लेट होने की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें