फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्कूल मर्ज करने में नियमों की अनदेखी पर प्रदर्शन

Tue, 01 Jul 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बीईओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : बीईओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते शिक्षक।
विज्ञापन
एरवाकटरा। बीईओ कार्यालय परिसर में सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन

इसके जरिए उन्होंने सरकारी स्कूलों को मर्ज करने के फैसले पर आक्रोश जताया। साथ ही इस मसले को लेकर जिला मुख्यालय तक धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल सिंह ने बताया कि जिन विद्यालयों के मर्जर का प्रस्ताव भेजा गया है। वहां के ग्राम प्रधान, एसएमसी कमेटी और अभिभावकों से इसकी अनुमति नहीं ली गई। आरोप है कि संबंधित विद्यालय के शिक्षकों के सहमति पत्र लगाकर मर्जर कराने का कुचक्र रचा गया है। बताया कि कई ग्राम प्रधान,एसएमसी अध्यक्ष व अभिभावक इसका विरोध कर रहे हैं।
बताया कि बीईओ कार्यालय द्वारा पहले 19 विद्यालयों के मर्जर की सूची बनाई गई थी। उसके बाद अब 84 विद्यालयों के मर्जर की नई सूची बनाई गई है। आशंका जताई कि यदि इस सूची के हिसाब से मर्जर हुआ तो करीब 44 विद्यालयों पर बंद होने का संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन

इन स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोइयों के सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो जाएगा। साथ ही छात्र-छात्राओं के सामने शिक्षा का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में अमित यादव, रजत श्रीवास्तव, सुदीप, शिवम कौशल, देवेंद्र कुमार, श्याम प्रकाश, विपिन गुप्ता, अवधेश सिंह, प्रभुदयाल सिंह, बृजेश कुमार, जमीला बेगम, शालिनी व अनीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें