दिबियापुर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस
दिबियापुर में धूमधाम से मनाया गया। सबसे अधिक व्यक्तिगत सदस्य बनाने एवं
बूथ पर सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को
प्रशस्तिपत्र दिया गया।
क्षेत्रीय मंत्री डॉ. रमाकांत शर्मा ने कहा
कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी बनाई गई। 35 साल में ही पार्टी
विश्व की सबसे अधिक सदस्यों वाली राजनैतिक पार्टी बन गई है।
पार्टी
को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर पार्टी
की नीतियों पर काम करें। जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि भाजपा ऐसी
पार्टी है, जो सभी वर्गों को अपने साथ लेकर चलती है।
भाजपा सुशासन
प्रकोष्ठ संयोजक गिरीश तिवारी ने आह्वान किया कि प्रदेश के वर्ष 2017 के
विधानसभा चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं।
इस मौके पर
अधिकाधिक सदस्य बनाने वाले अरविंद तिवारी, सर्वेश भदौरिया, साधना पोरवाल,
विनायक राव शाक्य, अखिलेश दीक्षित, लाखन सिंह राजपूत, मुकेश कोरी, रमेश
दिवाकर, अनुराग त्रिपाठी, अनीता दीक्षित, आरती श्रीवास्तव, अंशुल सक्सेना,
अवनीश तिवारी, रजनीकांत भी मौजूद रहे।