फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: झोपड़ी में रह रहा परिवार, पक्की छत की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐरवाकटरा। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऐरवाकुईली के भटपुरा मौजा निवासी अख्तरी बेगम पत्नी दिलशाद अली का परिवार झोपड़ी में रहने को मजबूर है। आवास न मिलने से पूरा परिवार खाली पड़े प्लाट पर झोपड़ी बनाकर गुजर-बसर कर रहा है। पात्रता सूची में नाम होने के बाद भी परिवार को आवास अभी तक नहीं मिल सका है।
अख्तरी बेगम ने बताया कि उसके छह बच्चे हैं। बड़े बेटे अलीशेर की शादी हो चुकी है। वह पैतृक मकान में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। जबकि अख्तरी बेगम पति दिलशाद व पांच अन्य बच्चों शमशेर, पुत्री नाजरीन, फरजाना, शाहजान तथा शहनाज के साथ खाली प्लॉट पर रखी फूस की झोपड़ी में रहती है। दंपती पशुपालन कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिछले कई वर्षों से परिवार पक्की छत की आस लगाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास योजना के तहत आवेदन भी किया है। सरकारी तंत्र की अनदेखी के चलते पक्के आवास की आस पूरी होती नहीं दिख रही है। ऐरवाकुईली की पंचायत सचिव रश्मि यादव ने बताया कि अख्तरी बेगम का नाम आवासों की पात्र सूची में शामिल किया गया है। बजट आने पर जांचकर आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें