नगर पंचायत सभागार में 13 फरवरी से शुरू होने वाले प्रदर्शनी को लेकर बोर्ड बैठक हुई। बैठक में प्रदर्शनी को भव्य बनाए जाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि इजहार अहमद मेव ने की।
चेयरमैन प्रतिनिधि इजहार अहमद मेव ने कहा कि इस वर्ष हजरत पीर बुखारी शाह व सहजानंद महाराज की याद में लगने वाली प्रदर्शनी को भव्यता प्रदान की जाएगी और दुकानदारों को हर सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रदर्शनी के दौरान कोई समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए नगर पंचायत का कैंप कार्यालय खोला जाएगा।
बैठक में प्रदर्शनी अध्यक्ष सभासद विश्वनाथ सिंह व प्रदर्शनी मंत्री राजेश कुमार को चुना गया। प्रदर्शनी में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, कुल हिंद मुशायरा, दंगल, संगीत सम्मेलन आदि कार्यक्रम होंगे।
अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सचान ने बताया कि प्रदर्शनी की व्यवस्था चाक चौबंद होगी और पानी की व्यवस्था के लिए जगह-जगह पानी टैंक होंगे। बैठक में सभासद सीमा राजपूत, मो. राशिद मौजूद रहे।