फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन विद्युत पर शासकीय कार्रवाई का फरमान

Sun, 08 Feb 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने लोहिया ग्रामों में लक्ष्य के अनुरूप विद्युतीकरण कार्य न होने पर एक्सईएन विद्युत को फटकार लगाते हुए उनके विरुद्ध शासकीय कार्रवाई अमल में लाए जाने का फरमान जारी किया। साथ ही एक्सईएन को वर्ष 2014-15 में चयनित लोहिया ग्रामों के विद्युतीकरण कार्यों की सूची तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम ने मुख्यमंत्री कीविकास योजनाओं की मासिक प्रगति समीक्षा बैठक में विभागावार कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लोहिया ग्रामों के नोडल अधिकारी ग्रामों में कराए जा रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को 15 फरवरी तक लोहिया ग्रामों के निर्माणाधीन संपर्क मार्गों के कार्यों का पूरा कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को स्वच्छ शौचालय लक्ष्य के अनुरूप बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
लोहिया ग्रामों की विद्युतीकरण समीक्षा के दौरान कार्य अधूरा पाए जाने पर डीएम ने एक्सईएन विद्युत को जमकर लताड़ा। साथ ही उनके विरुद्ध शासकीय कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ शिवराज यादव, डीडी कृषि डा.बनारसी यादव, पीडी अजय प्रकाश सहित संबंधित विभागों के जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें