फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मार्च में सत्ती तालाब को लेकर बजट स्वीकृति की उम्मीद

Sun, 11 Feb 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के मध्य स्थित सत्ती तालाब को गंदगी की बजाय स्वच्छता का पर्याय बनाने को लेकर वर्ष 2023 के शुरुआती माह में सी एंड डीएस की ओर से शासन को तीन करोड़ रुपये का डीपीआर बनाते हुए प्रस्ताव भेजा गया। साल बीत जाने के बाद भी इसे मंजूरी नहीं मिली है। वहीं नगर पालिका परिषद की ओर से भी इसे लेकर अब पत्राचार किया गया है। वहीं सीएंडडीएस के अभियंता की माने तो मार्च माह में बजट को स्वीकृति मिल जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर के बीचोंबीच पालिका परिक्षेत्र में स्थित सत्ती तालाब को पिकनिक स्पॉट में बदलने में जल निगम विभाग की ओर से डीपीआर तैयार करके जुलाई 2023 में शासन को भेजा गया था। बता दें कि राज्य मिशन निदेशक की ओर से जारी आदेश के उपरांत शहर के इटावा रोड पर पालिका परिक्षेत्र में स्थित सत्ती तालाब के 9.4 एकड़ क्षेत्र को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाना है। पहले चरण में यहां तीन करोड़ रुपये की लागत से तालाब में जमा गंदगी की सफाई व तालाब के चारों ओर पत्थर लगाए जाने हैं। जिससे शहर के बीच स्थित तालाब को गंदगी से मुक्त किया जा सके।
तो वहीं दूसरे चरण में पिकनिक स्पॉट को आकार देने का काम किया जाना है। इस दिशा में एक साल से सब कुछ ठंडे बस्ते में पड़ा है। वहीं अब नगर पालिका परिषद की ओर से सीएंडडीएस को पत्राचार किया गया है। शासन में भी बजट स्वीकृति को लेकर पैरवी शुरू कराई गई है। शहर की छवि को वर्तमान समय में सत्ती तालाब में जमा गंदगी धूमिल कर रही है।
विज्ञापन

-
वर्षों पहले पूजा के काम में उपयोग होता था तालाब का पानी

सत्ती तालाब से सटे भगवान सत्तेश्वर (शिव मंदिर) का ऐतिहासिक मंदिर है। मंदिर पहुंचने वाले लोग इस तालाब के पानी से भगवान को अभिषेक भी कराते थे। यही नहीं रक्षा बंधन के दिन कजलियां लेकर मंदिर पहुंचते थे और फिर तालाब के जल से कजलियां धोकर उन्हें शुद्ध करते थे। इसके बाद ही भगवान सत्तेश्वर पर उन कजलियों को अर्पित कर पूजा अर्चना करते थे, लेकिन शहर में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से पालिका प्रशासन ने नालों का मुंह इसी तालाब की तरफ मोड़ दिया। जिससे आज तालाब गंदगी से बुरी तरह से पट चुका है।

-
बोले जिम्मेदार
मार्च माह में सत्ती तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर बजट स्वीकृत होने की उम्मीद है। जिसके बाद काम शुरू कराया जाएगा। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
-अंकित कुमार, जेई सी एंड डीएस

‘सत्ती तालाब को लेकर जल्द बजट मिले और काम शुरू हो इसे लेकर सी एंड डीएस व शासन को पत्र लिखा गया है। ईओ के जरिए भिजवाया गया है। सत्ती तालाब के परिसर को सुंदर परिवेश देने के लिए पूरा प्रयास है।’-अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें