दिबियापुर। करियर लक्ष्य को धनार्जन से न जोड़ते हुए कार्य करने पर मानसिक संतुष्टि को ऊपर रखने पर लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से हो सकती है। इससे सफलता और धनार्जन स्वाभाविक रूप से प्राप्त होना शुरू हो जायेगा। यह बातें गेल गांव स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मोटिवेशनल करियर काउंसलिंग के विशेष सत्र में प्रोविडेंट फंड के क्षेत्रीय आयुक्त रिवाजुद्दीन ने यह बातें बताईं।
शनिवार को गेल इंडिया लिमिटेड के मानव संसाधन विभाग द्वारा आयोजित सत्र में रिजवानुद्दीन ने छात्र छात्राओं को अपने करियर लक्ष्य को प्राप्त करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। लगभग दो घंटे के इस सत्र में कक्षा नौ के लगभग साठ विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों ने भाग लिया। रिजवान ने इच्छा और करियर लक्ष्य को समझने के विभिन्न तरीकों से विद्यार्थियों को परिचित कराया, ताकि गलत लक्ष्य निर्धारित करके बाद में पछताना न पड़े।
उन्होंने कहा कि जीवन में उच्च लक्ष्य और पॉजिटिव एटीट्यूट होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों के अनेक प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी करियर और सफलता संबंधी अनेक दुविधाओं को दूर किया। रिजवानुद्दीन में सत्र में बहुत ही सक्रिय रूप से भाग लेने वाले विद्यार्थियों तनिमा, कार्तिक, गार्गी और यश को अपनी तरफ से पुरस्कृत भी किया। गेल इंडिया लिमिटेड पाता के मुख्य महाप्रबंधक आरएस वेलमुरूगन, महाप्रबंधक मानव संसाधन शांतनु मित्रा उपस्थित रहे।