फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जीएसटी घटने से किचन में राहत की उम्मीद

Mon, 22 Sep 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-22 एयूआरपी 10 शुभम। संवाद
विज्ञापन
औरैया। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम ने जीएसटी दरों में कटौती कर दीवाली का तोहफा देने की ऐलान किया था। नवरात्र के पहले दिन सोमवार से जीएसटी दरों की कटौती पर अमल शुरू कर दिया है। ऐसे में अब उपभोक्ताओं को एक किलो देसी घी पर 39 रुपये तो 20 रुपये वाले टूथपेस्ट पर सवा दो रुपये की बचत होगी। यही नहीं दाल के दामों में भी करीब 10 रुपये प्रतिकिलो की राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जीएसटी 2.0 में रोटी कपड़ा और मकान से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी में काफी राहत मिलेगी। दैनिक उपयोग की चीजें 10 फीसदी के आसपास सस्ती हुई हैं। इससे खरीदारी करने निकले उपभोक्ताओं का बजट संतुलित होने की उम्मीद बढ़ी है। व्यापारी भी जीएसटी स्लैब घटने से व्यापार बढ़ने की उम्मीद में हैं। हालांकि उनमें अभी नई दरों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिन व्यापारियों के पास पुराने लॉट का सामान है, उसकी बिक्री को लेकर वह नफा नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।
-
रफ्तार पकड़ेगा व्यापार

फोटो-22 एयूआरपी 07 रविकांत। संवाद
जीएसटी की दरें कम होने से करीब 413 उत्पादों के दामों में गिरावट आएगी। इससे रोजमर्रा की चीजें भी करीब 10 फीसदी तक सस्ती होंगी। आम लोगों को इनकी खरीदारी में दिलचस्पी बढ़ेगी और इससे व्यापार भी रफ्तार पकड़ेगा। हालांकि अभी जिन व्यापारियों के पास पुराना माल है। उनकी बिक्री में टैक्स कटौती को लेकर संशय है। इसे लेकर जल्द जीएसटी अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। -रविकांत वर्मा, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल (कंछल)
विज्ञापन


किचन का सामान हुआ सस्ता

फोटो-22 एयूआरपी 08 प्रशांत। संवाद
जीएसटी स्लैब घटने से आम आदमी को 10 से 12 फीसदी तक दामों में राहत मिलेगी। इससे किचन का सामन भी सस्ता हो गया गया। अब एक किलो अरहर की दाल में करीब 10 रुपये किलो की बचत होगी। तो देसी घी के भाव भी 40 रुपये तक सस्ते होंगे। नई दरों से मेवे, तेल, साबुन, शैंपू, टूथ पेस्ट, बिस्किट, आइसक्रीम व टोमेटो कैचप के दाम भी कम हुए है।
- प्रशांत पोरवाल, कोषाध्यक्ष व्यापार मंडल।

मुनाफा बढ़ने की उम्मीद

फोटो-22 एयूआरपी 09 संजय। संवाद
जीएसटी की नई दरें लागू होने से आम उपभोक्ता को राहत मिलेगी। किचन से लेकर मेवे तक के सामान में 10 से 12 फीसद तक कटौती होगी। इससे लोग अब जरूरत का सामान आसानी से खरीद सकेंगे। इससे व्यापारियों की बिक्री बढ़ेगी और उन्हें भी मुनाफा बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि अभी पुराने माल को लेकर संशय बना हुआ है। -संजय दीक्षित, महावीर किराना स्टोर।

चीजों के भाव हुए कम
फोटो-22 एयूआरपी 10 शुभम। संवाद
जीएसटी की दरें कम होने से उपभोक्ता व व्यापारी खुश हैं लेकिन बड़ी कंपनियां वस्तुओं के रेट बढ़ा रही हैं। इससे बाजार पर दरें टैक्स कम होने के बावजूद प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। नई दरों से किचन के सामान से दैनिक उपयोग की चीजों के भाव कम हुए हैं। त्योहारी सीजन में इससे बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद बढ़ी है। -शुभम मिश्रा युवा जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल (मिश्रा)।


जीएसटी 2.0-के तहत नई दरों का निर्धारण
वस्तु पुरानी कीमत नई कीमत
मक्खन (500 ग्राम) 305 286.7
चीज (1000 ग्राम) 630 604.8
देशी घी (1केजी) 650 611

अक्षय मिल्क गाय 80 76.8
बादाम(11केजी) 850 799
चॉकलेट(कैडबरी 60ग्राम) 110 103.6
बिस्किट (पार्ले 800ग्राम) 100 94
टॉयलेट सोप बार (750) 310 275.9
पानी बोतल (1ली.) 15 14
टोमैटो कैचअप(1.1केजी) 150 141
जेम्स (किसान 500ग्राम) 200 188
आइसक्रीम (700 ग्राम) 180 160.6
शैंपू (175 एमएल) 149 132.91
हेयर ऑयल (100 एमएल) 68 60.52

मेवा व दाल के नए भाव (प्रतिकिलो)
नारियल - 320, मखाना 1100, किसमिस- 450, काजू- 800-850, अरहर- 75-95, मूंग- 100-110, उड़द काली- 90, मसूर- 80, मसूर दाल- 85, छोला- 100, जीरा- 280, हल्दी- 150-170, मिर्चा- 160-180 व धनिया- 100-110 रुपये।

फोटो-22 एयूआरपी 10 शुभम। संवाद

फोटो-22 एयूआरपी 10 शुभम। संवाद

फोटो-22 एयूआरपी 10 शुभम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें