फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जहरीला कीड़ा के काटने से छात्र की मौत

Mon, 22 Sep 2025 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो 22 एयूआरपी 03 मयंक फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांचवीं कक्षा के एक छात्र को जहरीला कीड़ा के काट लिया। नाजुक हालत पर डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर किया मगर परिजन उसे वहां ले नहीं गए। परिजन घर पर झाड़फूंक के चक्कर में फंसे रहे। मौत से परिवार में चीख-चीत्कार मच गई। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

क्षेत्र के ढुहल्ला गांव निवासी संतोष सिंह 10 वर्षीय पुत्र मयंक उर्फ ऋषिक पाल के साथ रविवार सुबह खेत पर घास काटने गए थे। घास काटने के दौरान किसी जहरीले कीड़े ने मयंक के हाथ की अंगुली में काट लिया। उसने पिता को जानकारी दी। इस पर पिता संतोष उसे अछल्दा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया। बच्चे को जिला अस्पताल ले गए। नाजुक हालत देख डॉक्टर ने शाम करीब पांच बजे सैफई पीजीआई रेफर किया लेकिन परिजन उसे सैफई न ले जाकर घर ले आए और झाड़फूंक करवाते रहे।
सोमवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे दोबारा अछल्दा सीएचसी ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां विनीता देवी, छोटा भाई कार्तिक व बहन सृष्टि रोते बिलखते रहे। (संवाद)

फोटो 22 एयूआरपी 03 मयंक फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें