औरैया। आयुर्वेद की विद्या व योग से जोड़ने के उद्देश्य से दिबियापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिविर का आयोजन हुआ। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की ओर से आयोजित आयुर्वेद उत्सव कार्यक्रम के तहत छात्रों की जांच कर उन्हें दवा दी गई।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को एक आयुर्वेद जागरूकता निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन में डॉ. अमित यादव ने छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद की उपयोगिता व उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया। भृत्य अहसान अली ने औषधियों के वितरण में सहयोग प्रदान किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार सिंह ने आयुर्वेद दिवस का महत्व बताया। योग वैलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक शशिराज सेठ व योग सहायक उत्कर्ष सिंह ने आयुर्वेद कि अनुसार स्वास्थ्य रक्षक आरोग्य सूत्र व रोगानुसार योगासन प्राणायाम के बारे में बताया। डॉ. आरती शर्मा व निशा मिश्रा ने आयुर्वेद के चिकित्सा शिविर के आयोजन किये एवं डॉ. राजेश कटियार व भव भूषण ने लोगों को आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में बताया।