फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेपर छूटते ही बसों और ट्रेनों में सीट के लिए परीक्षा

Mon, 08 Jun 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-37- रोडवेज के बाहर बस में सवार होते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
औरैया। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर परिवहन तंत्र के लिए भी सोमवार चुनौतीपूर्ण रहा। रोडवेज से लेकर रेलवे स्टेशन फफूंद में सामान्य यात्रियों के साथ-साथ परीक्षा के अभ्यर्थी बड़ी तादाद में पहुंचे। इस भीड़ के चलते पेपर छूटते ही अभ्यिर्थयों को बस और ट्रेन में सीट पाने के लिए भी कठिन परीक्षा से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह और शाम की पाली में जैसे ही परीक्षा संपन्न हुई। अभ्यर्थी अपने घर के लिए रवाना होने के लिए रेलवे स्टेशन और रोडवेज पहुंचे। शहर स्थित रोडवेज डिपो से दोनों पालियों के संपन्न होने पर आठ बसों को रवाना किया गया। वहीं झांसी के लिए कुछ अभ्यर्थियों ने ट्रेन का सफर चुना।
जिले से अभ्यर्थी झांसी के लिए रवाना हुए। वहीं फर्रुखाबाद व कन्नौज से आए अभ्यर्थी आठ बसों से रवाना हुए। झांसी रूट पर भी छह बसों को रवाना किया गया। इस भीड़भाड़ के बीच रोडवेज के कर्मी भी अभ्यर्थियों को रवानगी की सूचना देते रहे। उधर, फफूंद रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों में भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन


यात्रियों की संख्या के सापेक्ष बसों को रवाना किया गया है। फर्रुखाबाद व झांसी दोनों रूटों के लिए विशेष सावधानी बरती गई है। -अपर्णा मीनाक्षी, एआरएम

फोटो-37- रोडवेज के बाहर बस में सवार होते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें