फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की तीन विषयों की परीक्षा मे 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इंटर की तीन विषयों की परीक्षाओं में 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां उन्हें व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। शुक्रवार को सुबह पाली में परीक्षा नहीं हुई। दोपहर की पाली में दो बजे से सात केंद्रों पर इंटरमीडिएट के तीन विषयों की परीक्षाएं हुईं। इन केंद्रों पर इंटर मानव विज्ञान विषय की परीक्षा में एक परीक्षार्थी पंजीकृत था, जो अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन

इंटर कृषि अभियंत्रण की परीक्षा में पंजीकृत 187 परीक्षार्थियों में 179 ने परीक्षा दी। आठ गैरहाजिर रहे। इंटर कृषि पशुपालन की परीक्षा में पंजीकृत 163 परीक्षार्थियों में 158 ने परीक्षा दी। पांच गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि सात केंद्रों पर दोपहर की पाली में परीक्षा हुई।
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। किसी भी केंद्र पर यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई होगी और विद्यालय की मान्यता भी समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें