फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हर घर जल योजना, फिर भी घरों में नहीं पहुंच रहा पानी

Wed, 28 May 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
घर में लगी पानी की टोटी। - फोटो : घर में लगी पानी की टोटी।
विज्ञापन
अजीतमल। हर घर नल से जल योजना में घरों में पानी पहुंचाने का वादा है, लेकिन अधिकारी घरों में पानी नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इससे ग्राम हैदरपुर के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

यहां सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने को गांव में सड़कें खोदी गईं। लाइनें भी डाली गई और कनेक्शन भी हुए, लेकिन अब तक नलों में पानी नहीं पहुंचा। ग्राम पंचायत हैदरपुर में करीब 10 वर्ष पहले ग्राम रमपुरा में पानी की टंकी बनाकर गांव को पानी की सप्लाई दी गई थी।
अब फिर हर घर जल योजना के तहत ठेकेदार ने रमपुरा में बनी पानी की टंकी से ही पाइप लाइन बिछा दी। वहीं, गांव की गलियों को खोद कर डाली गई पाइप लाइन से घर-घर नल पहुंचाने का काम किया गया है। टोटियां लगाकर के पानी की सप्लाई शुरू करवा दी गई है, लेकिन ठेकेदार ने पाइप लाइन काफी नीचे बिछाई है।
विज्ञापन

इससे यहां तक पानी आता है और उसके बाद प्रेशर बनाकर ऊपर नहीं चढ़ता है। लोगों का कहना है कि प्रेशर के चलते आए दिन यहां पर पाइप लाइन फटी रहती है।
इस संबंध में बीडीओ अजीतमल अतुल कुमार ने बताया कि समस्या संज्ञान में आई है। समस्या का पता करवाया जाएगा। अगर जल निगम ने पुरानी ही टंकी से सप्लाई दे दी है तो गलत है, जिसकी शिकायत विभाग को की जाएगी।

नलों में पानी नहीं आता
ग्रामीण सोबरन सिंह का कहना है कि नलों में पानी नहीं आता है। अगर आता भी है तो बहुत ही थोड़ा, जिससे घर का भी गुजारा नहीं होता है। जबकि जानवरों को भी पानी की आवश्यकता होती है।
काफी नीचे है पाइप लाइन
विनोद कुमार ने बताया कि दूर से पानी आने से और काफी नीचे से पाइप लाइन निकलने के चलते पानी का प्रेशर खत्म हो जाता है, जिससे गांव में पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें