फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिला विकास योजना भी बिजली उपभोक्ताओं की समस्या नहीं करा सकी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर के हाईवे से सटे रजा नगर मोहल्ले के बिजली उपभोक्ताओं की समस्या को जिला विकास योजना से भी दूर नहीं किया जा सका है। परेशानी का आलम यह है कि यहां घरों को बिजली से रोशन करने के लिए 100-100 मीटर दूर से बल्लियों के सहारे केबल डालनी पड़ रही है।
तमाम प्रयासों के बाद यहां महज मोहल्ले के बाहरी हिस्से में बिजली के खंभे लगाकर इतिश्री कर दी गई है। 100 से ज्यादा घर अभी भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं केबल जलने व टूटने की घटनाओं से मोहल्ले के लोगों में दहशत बनी रहती है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने शायद रजानगर मोहल्ले से नजर ही हटा ली है। यही वजह है कि यहां बिजली उपभोक्ताओं की समस्या का हल निकाला नहीं जा सका है।
विज्ञापन

रजानगर मोहल्ले में हाईवे की ओर बिजली के खंभे है। अंदर बस्ती की गलियों में बांस की बल्लियों के सहारे लोग घर तक केबल डाले हुए हैं। यहां पर आए दिन इन केबिलों के टूटने की घटनाएं होती हैं। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। उपभोक्ता बिजली के खंभे लगाए जाने को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र दे चुके हैं, लेकिन उनकी इस समस्या को लेकर जिला विकास योजना से भी पूरा नहीं किया जा सका है।
-
आए दिन क्षतिग्रस्त होते केबल
फोटो01एयूआरपी 12- रेशमा। संवाद
बांस की बल्ली लगाकर किसी तरह घर में सप्लाई ले रहे हैं। इतनी दूरी हो जाने के चलते केबल भी जल्द क्षतिग्रस्त हो जाती है। कई महीनों से बिजली के खंभे लगाए जाने की मांग की जा रही है। पर कोई सुनवाई नहीं है।
-रेशमा
-
बस्ती में नहीं लगे खंभे
फोटो01एयूआरपी 13- समा। संवाद
पिछले दिनों बिजली विभाग की ओर से कुछ खंभे मोहल्ले में लगाए गए, लेकिन सभी हाईवे के तरफ लगाकर अंदर बस्ती को ऐसा ही छोड़ दिया गया। लंबी केबल बल्लियों के सहारे डली है।
विज्ञापन

-शमां
-
एक पखवाड़े पहले जली थी केबल
फोटो01एयूआरपी 14 - नसीम। संवाद
बिजली के खंभे के अभाव में बांस की बल्लियों के सहारे डली केबल अक्सर टूट जाती है। एक पखवाड़े पहले एक केबल टूटी थी। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया।
-नसीम

बारिश में ज्यादा दिक्कत
फोटो01एयूआरपी 15 - अनीस। संवाद
मोहल्ले की रिहायशी बस्ती की गलियों में एक भी खंभा नहीं लगा है। बारिश के दिनों में खासी परेशानी होती है। बल्लियां पानी में सड़कर टूट जाती है। जिससे करंट लगने का खतरा बना रहता है। बिजली विभाग के अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। जबकि 100 से ज्यादा घर हैं।
-अनीस

बोले जिम्मेदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें