संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। संपूर्ण समाधान दिवस को लेकर शनिवार को अजीतमल तहसील सभागार में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम की अगुवाई में जनसुनवाई हुई। इस दौरान 65 शिकायतें आईं। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
इस दौरान कुछ फरियादियों ने समस्या बताते हुए बार-बार संपूर्ण समाधान दिवस पर चक्कर काटने के बाद भी समस्या निस्तारित न होने की बात कही। वहीं जनसुनवाई करते हुए डीएम व एसपी ने आधीनस्थ कर्मचारियों व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इसी तरह से औरैया सदर तहसील व बिधूना में भी जनसुनवाई की गई। बिधूना में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने समस्याएं सुनते हुए मामलों के निराकरण के लिए निर्देश दिए। पहुंची कुल 87 शिकायतों में 17 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं सदर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने जनसुनवाई की। यहां पर आई कुल 64 शिकायतों में नौ का मौके पर निस्तारण किया गया।
-
नहीं मिल रहा समाधान
सीन-1
फोटो-16एयूआरपी 25- सौरभ। संवाद
गांव गाजीपुर भवानी प्रसाद निवासी सौरभ ने बताया कि वह तहसील दिवस सहित अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दे चुके हैं, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उसने बताया कि उसकी फसली जमीन में गांव की नालियों का गंदा पानी जा रहा है। इसके चलते पूरी की पूरी फसल नष्ट हो रही है।
फोटो-16एयूआरपी 26 - रेखा। संवाद
गांव रतनपुर गढ़िया निवासी रेखा ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह पति के साथ कुछ दिनों के लिए बाहर कमाने गई थी। घर के बाहर पड़ी जमीन पर उसके परिवार वालों ने कब्जा कर लिया है। छोड़ने के लिए कहा तो गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो जा रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।