फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: यूपी बोर्ड की ढाई लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Sat, 23 Mar 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन चल रहा है। अब तक 262879 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। अब मात्र 73423 उत्तर पुस्तिकाएं शेष हैं।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज, दिबियापुर के वैदिक इंटर कॉलेज व बिधूना के गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में चल रहा है। शनिवार को गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 8975, इंटर की 6786, वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर हाईस्कूल की 4487, इंटर की 10035, नगर पालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल 10283 कुल 40566 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने बताया कि अब तक हाईस्कूल 146844 व इंटर की 116035 कुल 262879 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। अब हाईस्कूल 41857 व इंटर की 31566 कुल 73423 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष रह गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें