फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फफूंद स्टेशन पर छह माह के ट्रॉयल पर शुरू हुई इटावा-अलीगढ़ मेमू

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। फफूंद स्टेशन पर छह माह के ट्रॉयल पर शुरू हुई इटावा-अलीगढ़ मेमू फास्ट ट्रेन का गुरुवार से शुभारंभ हुआ। पहले दिन ट्रेन सात मिनट देरी से पहुंची। इस बीच स्टेशन पर इंतजार कर रहे लगभग 100 से ज्यादा लोगों ने पहले दिन गंतव्य के लिए सफर तय किया।
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल से सुबह 7:15 पर चलने वाली अलीगढ़ जंक्शन 12:40 पर पहुंचने वाली गाड़ी संख्या 04189 विशेष मेमू फास्ट ट्रेन के पनकी, रूरा, झींझक होते हुए दिबियापुर स्थित फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर निर्धारित समय साढ़े आठ बजे से पहले दिन सात मिनट देरी से पहुंची। गोमती से पहले फफूंद पहुंचने वाली ट्रेन पहुंचते ही यात्रियों में खुशी दिखी। कानपुर सेंट्रल से अलीगढ़ जंक्शन विशेष मेमो फास्ट ट्रेन का टिकट पैसेंजर मेमू ट्रेन के बराबर है। रेलवे की ओर से ट्राॅयल ट्रेन के रुकने पर शुभारंभ कार्यक्रम न करवाने से रेलवे अधिकारियों ने मना कर दिया था।
31 जनवरी को कानपुर सेंट्रल-अलीगढ़ फास्ट मेमू चलेगी
प्रयागराज मंडल की ओर से 31 जनवरी 2025 तक गाड़ी संख्या 04189/04190 कानपुर सेंट्रल-अलीगढ़-कानपुर सेंट्रल के बीच फास्ट मेमू विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। यह गाड़ी अनारक्षित है। सोमवार से शनिवार तक चलेगी। कानपुर से अलीगढ़ के बीच दैनिक रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए गोमती एक्सप्रेस के कानपुर सेंट्रल से चलने से 15 मिनट पूर्व, 07:15 बजे कानपुर सेंट्रल-अलीगढ़ फास्ट मेमू का संचालन किया गया। वापसी में यह गोमती एक्सप्रेस के पहले 13.40 बजे अलीगढ़ से कानपुर सेंट्रल के लिए चलेगी। इससे गोमती एक्सप्रेस पर भी दबाव कम होगा। कानपुर सेंट्रल-अलीगढ़ फास्ट मेमू विशेष गाड़ी के चलने गोमती एक्सप्रेस से कानपुर- अलीगढ़ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को एक अतिरिक्त सुविधा मिल गई।
विज्ञापन

यहां होगा ठहराव
गाड़ी संख्या 04189 कानपुर सेंट्रल-अलीगढ़ फास्ट मेमू विशेष गाड़ी कानपुर सेंट्रल से 07:15 बजे चलेगी और अलीगढ़ जंक्शन 12:40 बजे पहुंचेगी एवं गाड़ी संख्या 04190 अलीगढ़-कानपुर सेंट्रल फास्ट मेमू विशेष गाड़ी अलीगढ़ जंक्शन से 13:40 बजे चलेगी और कानपुर सेंट्रल 19:45 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी को दोनों दिशाओं में पनकी धाम, रूरा, झींझक, फफूंद, भरथना, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला व हाथरस में ठहराव दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें