फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवाद की स्थापना को युवा आगे आएं

Mon, 30 Mar 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया विचार मंच के संयोजक राजवीर सिंह यादव ने कहा कि समाजवाद की स्थापना के लिए प्रबुद्ध एवं नौजवानों को आगे आना होगा।
विज्ञापन


 
यादव विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय में भूमंडीकरण का दौर एवं समाजवाद विषयक सेमीनार के समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि डा. लोहिया महाविद्यालयों के छात्रों के बीच जाकर उन्हें राजनीति में प्रवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे।

 
सेमीनार संयोजक प्रोफेसर आलोक यादव ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में समाजवाद की दोबारा ज्ञान मीमांसा होनी चाहिए, यह कार्य शिक्षित वर्ग को करना होगा। उच्च स्तरीय भ्रष्टाचार, बुनियादी जरूरतों की उपेक्षा, कुपोषण से लेकर बाल मृत्यु एवं स्त्री मृत्यु की समस्याएं समाजवाद के राह में रोड़ा हैं।
विज्ञापन


 
प्रोफेसर विनीत त्रिपाठी ने कहा कि समाजवाद न्याय संगत सामाजिक व्यवस्था की अनादि काल से जारी खोजों का परिणाम है। आज भारत की दशा से बहुत सारे लोग आशावादी हैं।
विज्ञापन



सेमीनार के समापन सत्र में प्रबंधक रामशंकर गुप्ता, प्राचार्य डा. डीपी सिंह, डा. देशबंधु गुप्ता, डा. संदीप ओमर, डा. सीपी अवस्थी, सत्यदेव यादव, पुनीत त्रिपाठी, प्रोफेसर हर्षवर्द्धन अग्रवाल, प्रोफेसर योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें