फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचने के लिए हाथ नहीं मिलाएं,नमस्ते करें

विज्ञापन
जन औषधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के दौरान मौजूद स्वास्थ्य अधिक - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत शनिवार को जन औषधि दिवस पर 50 शय्या अस्पताल परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण कर लोगों से भारतीय सभ्यता को अपनाने की अपील वक्ताओं ने की। साथ ही लोगों से जन औषधियों को अपनाने को कहा। इस दौरान वक्ताओं ने कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश भर में खोले गए जन औषधि केंद्र से मरीजों को अच्छी दवाएं मिलीं हैं। गरीबों के इलाज में आ रही समस्या को प्रधानमंत्री ने समझा और जन औषधि केंद्र खोलकर उन्हें कम कीमत में अच्छी दवाएं मुहैया कराईं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से विश्वभर में हड़कंप मचा हुआ है। इससे बचने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के बाद वक्ताओं ने लोगों से हाथ मिलाना न कर नमस्ते करने की सलाह दी। साथ ही भारतीय सभ्यता को अपनाने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि पूरी दुनिया नमस्ते की आदत डाल रही है। प्रभारी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि लोग किसी अफवाह पर यकीन न करें। यदि कोई भी शंका है तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
विज्ञापन

कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, सदर विधायक रमेश दिवाकर, सीएमएस लाखन सिंह आदि स्वास्थ्य अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।
इस मौके पर डॉ. अमित पोरवाल, डॉ. जीपी चौधरी, डॉ. मोहित गहोई, डॉ. शत्रुघ्न सिंह, डॉ. शिवमोहन, डॉ. देवेंद्र सिंह के अलावा भाजपा जिला महामंत्री भुवन प्रकाश गुप्ता, कौशल राजपूत, धीरेंद्र गौर, अमर चंद्र, जगमोहन सिंह, राहुल शुक्ला, नितिन अवस्थी, अनुराग मिश्रा, रजत दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, डॉ. विनोद दुबे आदि मौजूद रहे।
मोबाइल फोन पर कालर ट्यून से दी जा रही जानकारी
औरैया। शनिवार को सुबह शहर के मोहल्ला गुमटी निवासी आशीष वर्मा ने अपने भाई राजेश को फोन किया तो उन्हें कॉलर ट्यून की जगह कोरोना वायरस की जानकारी देते हुए रिकार्डिग सुनाई दी। इधर नरायनपुर निवासी संजीव गुप्ता ने बताया कि उनके मोबाइल पर कॉलर ट्यून कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता करने वाली लग गई।
आज जब उनके साथियों का फोन आया तो उन्हें बताया कि पहले खांसी की आवाज सुनकर वह चिंतित हुए लेकिन आगे की रिकार्डिंग सुनकर बात की। बात कहते ही उसे बताया कि उन्हें खांसी हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें