फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों को बिजली-सुरक्षा उपलब्ध कराएं

Fri, 22 May 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उद्योग बंधु समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने उद्यमियों व व्यापारियों को बिजली के साथ ही सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



 
जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाजार की समस्याओं का त्वरित निदान करें। बैठक में व्यापार व उद्यमों के लिए निर्बाध बिजली की मांग की गई। बिजली शेड्यूल की समस्या के बाबत डीएम ने एक्सईएन विद्युत को व्यापारियों व उद्यमियों के मांग के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



नगर पालिका, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी समिति का गठन कर चिंहित किए गए स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराएं। बैठक में डीएम ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना की समीक्षा के दौरान लंबित प्रकरणों को तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ एलडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें