फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षुब्ध व्यापारियों ने घेरी कोतवाली

Thu, 25 Jun 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में नगर पालिका की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अभियान में अपनों पर रहम, गैरों पे करम की रीति अपनाए जाने के विरोध में गुरुवार को व्यापारी नेताओं ने कोतवाली पहुंचकर अतिक्रमण अभियान का विरोध किया।
विज्ञापन



व्यापारियों ने एसडीएम से अभियान में पारदर्शिता अपनाए जाने को कहा। नेताओं ने कहा कि शहर में चलाया जा रहा अतिक्रमण अभियान सामान रूप से नहीं चलाया जा रहा है। एक घंटे की बहस के बाद एसडीएम व सीओ सिटी ने व्यापारियों को सामान रूप से अभियान चलवाए जाने का आश्वासन दिया।


 
गुरुवार को कोतवाली का घेराव करते हुए व्यापारी नेताओं ने एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ सिटी रमेशचंद्र भारतीय को बताया कि पालिका प्रशासन द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है वह पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन



बताया कि बड़े दुकानदारों की दुकानों पर प्रशासन खानापूर्ति कर रहा है, जबकि छोटे दुकानदारों को बुरी तरह से उजाड़ रहा है।


पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सामान रुप से अतिक्रमण अभियान नहीं चलाया जा रहा है। कहा कि अगर सभी के साथ एक जैसी कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी नेता पालिका प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।


 
उन्होंने कहा कि अतिक्रमण अभियान में अपनों पर रहम, गैरों पर करम की नीति से कार्य किया जा रहा है, जो गलत है। व्यापारी नेताओं को सुनने के बाद एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ सिटी रमेशचंद्र भारतीय ने कहा कि किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी के साथ समान नीति अपनाई जाएगी।


उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार छाया के लिए दुकान से पांच फुट आगे तक टीन लगा सकते हैं, लेकिन उस टीनशेड का जमीन से कोई टच न होना चाहिए। इस पर व्यापारियों ने सहमति दी।


प्रदर्शन करने वालों में बबलू बाजपेई, अमर विश्नोई, सतीश वर्मा, स्वतंत्र अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, श्रीराम पुरवार, आशीष शुक्ला, मो. राशिद, महेश गुप्ता, जुगुल किशोर अग्रवाल मौजूद रहे।
 

नाले के ऊपर नहीं होगा अतिक्रमण - औरैया। व्यापारियों से लंबी वार्ता के बाद एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी सूरत में नाले के ऊपर अतिक्रमण नहीं किया जाएगा। अगर कोई भी दुकानदार नाले के ऊपर अतिक्रमण करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें