फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सामाजिक विषय में संविधान सभा में उलझे

Thu, 19 Mar 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं के तीसरे दिन बच्चे कठिन सवालों में उलझे नजर आए।
विज्ञापन

कक्षा सात में सामाजिक विषय में संविधान सभा तो कक्षा आठ की अंग्रेजी विषय की परीक्षा बच्चों को ज्यादा कठिन लगी। हालांकि कुछ छात्र परीक्षा देने के बाद खुश नजर आए। उनके अनुसार उनकी परीक्षा अच्छी हुई।

जिले के 1275 परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। सभी जगह बीआरसी द्वारा पेपर उपलब्ध कराए गए। बुधवार को कक्षा सात में सामाजिक विषय का पेपर दिया गया। इसमें संविधान सभा, हल्दी घाटी युद्ध व प्रथम मुस्लिम महिला शासक के सवालों ने बच्चों को उलझाया। कक्षा आठ की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के मिले अवॉर्डाें के बारे में पूछा गया। इस सवाल पर बच्चे सोच में डूबे दिखे। इसके अलावा अंग्रेजी में मैरी कॉम, वीर अब्दुल हमीद व क्वीन ऑफ इंडियन ट्रैक एंड फील्ड के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन


कुदरकोट क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रठा में सभी 30 नामांकित छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। प्रधानाध्यापक अचल सेंगर ने बताया कि बच्चों की नियमित उपस्थिति उनकी पढ़ाई के प्रति गंभीरता दर्शाती है। वहीं, बल्लपुर राजपुर कंपोजिट विद्यालय में 126 में से 120 छात्र परीक्षा में उपस्थित रहे, जिसकी जानकारी प्रधानाध्यापक घनश्याम रघुवंशी ने दी।
उच्च प्राथमिक विद्यालय बेला रोड दिबियापुर में कक्षा 6, 7 व 8 के विद्यार्थियों की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। यहां कुल 113 में से 3 छात्र अनुपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक शकील अफरोज के अनुसार कक्षाओं के बाहर छात्रों के बैग रखवाए गए हैं।

बेला के यूपीएस पुरवा भवानी कंपोजिट विद्यालय में 106 नामांकित छात्रों में से 95 ने परीक्षा दी। प्रधानाध्यापक अजय पाठक ने बताया कि परीक्षा विभागीय कार्यक्रम के अनुसार कराई जा रही है और प्रश्नपत्र विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

अजीतमल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सराय अमिलिया में 46 में से 44 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। प्रधानाध्यापक पवन दुबे ने बताया कि बीआरसी से प्राप्त प्रश्नपत्र व स्कीम के आधार पर परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें