फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पति से कहासुनी के बाद जहर पीकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के उटकपूरा कमारा गांव में बृहस्पतिवार सुबह पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद 25 वर्षीय रेखा ने घर में रखा जहर पी लिया। मेडिकल कॉलेज ले जाने पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद रेखा की चार माह की मासूम बेटी के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।
विज्ञापन

रेखा कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के रहने वाले ब्रजेश की बेटी थी। उसकी शादी 18 नवंबर 2025 को उटकपूरा गांव निवासी शिवराम सिंह के बेटे विकास के साथ हुई थी। दंपती की एक चार माह की बेटी है। बताया जा रहा है कि सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। गुस्से में आकर रेखा ने जहर पी लिया। बहू की तबीयत बिगड़ती देख सास जयदेवी ने अन्य परिजन को सूचना दी। परिजन उसे एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उपचार के दौरान रेखा ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें