फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 70 जगहों से हटाया गया अतिक्रमण, थमाए गए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका प्रशासन द्वारा शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान सख्ती से चलाया गया। इस दौरान नाले के ऊपर कब्जा करने वालों का सामान जब्त किया तो वहीं कई दुकानदारों को नोटिस देकर उन्हें चेतावनी दी गई। साथ ही गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूल किया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका प्रशासन द्वारा सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को इटावा रोड के बाद शुक्रवार की दोपहर सुभाष चौराहा से दिबियापुर रोड पर अभियान चला। दोनों ओर नालों से नालों तक सड़क को अतिक्रमण से मुक्त किया गया। इस दौरान जिन दुकानों के बाहर अतिक्रमण नजर आया।
पालिका के कर्मचारियों ने उसे अपने कब्जे में लिया। अभियान के दौरान अधिकारी सख्त दिखे। कुछ दुकानदारों ने हंगामा करने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती के चलते वह कुछ नहीं बोल सके। पालिकाधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि सड़कों पर अतिक्रमण होगा तो उनके खिलाफ कभी भी कार्रवाई हो सकती है। नगर पालिका ईओ रामआसरे कमल ने बताया कि शुक्रवार को चलाए गए अभियान के दौरान लगभग 70 स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है तो वहीं गंदगी फैलाने वालों पर 6100 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

बताया कि यदि सड़कों पर दोबारा कब्जा देखने को मिला। तो इस बार सामान जब्त करने के साथ ही तगड़ा जुर्माना वसूल किया जाएगा। बता दें कि इस मार्ग पर सबसे अधिक जाम की स्थिति हर 10 कदम पर देखने को मिलती थी। अभियान के चलते सड़क चौड़ी दिखने से राहगीरों को राहत मिली।

सीओ ने अतिक्रमण हटवाते हुए दी कार्रवाई की चेतावनी



फफूंद। शुक्रवार की दोपहर को सीओ ट्रैफिक भरत पासवान अचानक फफूंद कस्बा के अछल्दा चौराहा पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने ने दुकानों के सामने जबरदस्त अतिक्रमण देखा। उन्होंने मौके पर फफूंद थानाध्यक्ष गंगादास गौतम को बुलाया और फोर्स के सहयोग से सड़क पर अतिक्रमण किए लोगों का सामान हटवाया। सीओ ने दो दिनों में स्वयं अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया और न हटाने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। सीओ की कार्यवाही से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। लोग स्वयं अतिक्रमण हटाने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें