फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नाला सफाई में रोड़ा बना अतिक्रमण, 27 को नोटिस, अब चलेगा बुलडोजर

Tue, 27 May 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
जालौन रोड पर सड़क किनारे नाले पर बिछी इंटरलॉकिंग। - फोटो : जालौन रोड पर सड़क किनारे नाले पर बिछी इंटरलॉकिंग।
विज्ञापन
औरैया। शहर में इन दिनों नालों की सफाई चल रही है, लेकिन जालौन रोड के किनारे स्थित नाले की सफाई नहीं हो पा रही है। यहां नाले के ऊपर दुकानदारों ने इंटरलॉकिंग कर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

नाले की सफाई नहीं हुई तो बारिश में शहर जलभराव से जूझेगा। मामले में पालिका ने 27 लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया है। वहीं कब्जे हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने पुलिस फोर्स की मांग भी की है। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण नाला सफाई में रोड़ा बन रहा है।
यह नाला शहर की जलनिकासी के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। वहीं, शहर के 40 से ज्यादा नालों की सफाई चल रही है। पालिका का अमल इन नालों की सिल्ट निकाल रहा है, ताकि बारिश के दिनों में जलभराव न हो।
विज्ञापन

इस सफाई अभियान में शहर में जालौन रोड के किनारे बने मुख्य नाले पर अतिक्रमण होने से अब तक सफाई नहीं हो पाई है। चूंकि नाला सफाई अभियान जून माह में मानसून आने से पहले पूरा होना है। ऐसे में बार-बार कहने के बाद भी दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया।
इसे लेकर पालिका व पीडब्ल्यूडी ने पिछले सप्ताह जालौन रोड पर पैमाइश की थी। इस दौरान नाले के ऊपर 27 लोगों के कब्जे पाए गए थे। इन्हें अब पालिका ने नोटिस थमाए हैं, फिलहाल नोटिस के बाद भी अभी तक लोगों ने अपने अवैध निर्माण नहीं हटाए हैं।
मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रशासन से पुलिस फोर्स की मांग भी की गई है। नगर पालिका परिषद के ईओ रामआसरे कमल ने बताया कि जालौन रोड किनारे नाले पर अतिक्रमण को लेकर 27 लोगों को नोटिस जारी हो चुके हैं। यदि वह अवैध निर्माण नहीं हटाएंगे तो जल्द ही बुलडोजर से अवैध निर्माण ढहाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें