फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कृषि भूमि आवंटन में धांधली की जांच की मांग

Tue, 27 May 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। ब्लाॅक भाग्यनगर की ग्राम पंचायत लहोखर में पूर्व प्रधान के कार्यकाल में कृषि आवंटन पट्टे में धांधली का मामला सामने आया है। प्रधान ने डीएम को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत लहोखर के प्रधान चंद्रभान सिंह भाऊ ने डीएम को पत्र भेजा है। इस शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी पंचायत के लहोखर में गाटा संख्या 951 में 1.74 हेक्टेअर भूमि का वर्ष 1994 में पंचायत के उस वक्त के प्रधान ने कृषि आवंटन किया था।
प्रधान ने कृषि आवंटन स्वीकृत करते समय एसडीएम की अनुमति नहीं ली। वहीं, नियम विरुद्ध अपने परिवार के सदस्यों को भी भूमि का आवंटन कर दिया था। भूमि का लाभ पाने वालों में प्रधान के परिवार का ही एक युवक भी शामिल है। जिसके पास अकूत संपत्ति है और वह पात्रता श्रेणी में भी नहीं आता है।
विज्ञापन

बताया है कि इसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी लेखपाल की मिलीभगत से कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान ने डीएम से कृषि भूमि आवंटन की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें