फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एएसपी ने हटवाया नहर पुल पर अतिक्रमण

विज्ञापन
नहर पुल पर अस्थाई अतिक्रमण हटवाते एएसपी कमलेश दीक्षित एवं फोर्स - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर/औरैया (औरैया)। नहर पुल पर जाम की समस्या के निदान के लिए गुरुवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक ने कमान अपने हाथों में संभाल ली। नहर पुल पर अस्थायी अतिक्रमण को भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर हटवा दिया। अचानक भारी पुलिस फोर्स पहुंचने के कारण व्यापारी दहशत में आकर अतिक्रमण स्वयं भी हटाते दिखाई दिए। इधर औरैया शहर के सुभाष चौक, दिबियापुर मार्ग व कानपुर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

दिबियापुर में नहर पुल पर जाम की समस्या काफी पुरानी है। यहां पर जाम से निजात के लिए काफी प्रयास किए गए पर समस्या से छुटकारा नहीं मिल सका। पिछले दिनों चेन युक्त डिवाइडर भी प्रशासन ने लगवाए। वे भी नाकाफी साबित हो गए थे। सड़क पर अस्थाई अतिक्रमण के चलते वाहनों ने टक्कर मारकर अधिकांश लोहे के डिवाइडर भी तोड़ दिए। अक्सर जाम में फंसने पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी परेशान होते रहते हैं। गुरुवार की शाम एएसपी कमलेश दीक्षित के नेतृत्व में दिबियापुर थाने का भारी पुलिस बल अचानक नहर पुल पर पहुंच गया। यहां पर पुलिस बल ने अस्थायी अतिक्रमण को हटवा दिया। पुलिस बल ने चेतावनी भी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया तो कार्रवाई की जाएगी। अचानक पुलिस फोर्स पहुंचने के कारण व्यापारी सहमे दिखाई दिए। स्टेशन रोड भगवतीगंज में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अधिकांश व्यापारी स्वयं ही अपना अस्थायी अतिक्रमण हटाते दिखाई दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह राठौर एवं पुलिस बल मौजूद रहा। एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि दिबियापुर में अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। नाली के आगे जो भी अस्थाई अतिक्रमण है, उसे हटवा दिया गया है। आगे भी यह अभियान चलता रहेगा। नाली से आगे जो भी अतिक्रमण मिलेगा उसे हटवा दिया जाएगा। शुक्रवार को भी अभियान चलाया जाएगा। इधर औरैया शहर में सुभाष चौक, दिबियापुर रोड, कानपुर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें