फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चेन स्नेचर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। उमरसाना मोड़ के पास मंगलवार रात को चेन स्नेचरों से हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। फायरिंग में गोली बदमाशों के पैर में जा धंसी।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को चिचौली मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। फायरिंग में पुलिस की गाड़ी का शीशा भी टूट गया है। गिरफ्तार बदमाशों ने कानपुर देहात निवासी बाइक सवार महिला से मंगलसूत्र व हार लूटने की वारदात करना स्वीकार किया है।
एसपी अभिजित आर शंकर के मुताबिक महिला से लूट के बाद एसओजी व पुलिस टीमें दोनों बदमाशों की तलाश में दबिशें दे रही थीं। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सदर क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी रोहित कंजर को हिरासत में लिया था। पूछताछ में पता चला कि उसका साथी मंगल ककुरिया गांव में लूट के माल का हिसाब करने आएगा।
विज्ञापन

पुलिस रोहित के साथ ककुरिया गांव पहुंची, तब मंगल वहां पहुंचा। पुलिस टीम को देख मंगल ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच दोनों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने जवाब में फायरिंग की। इससे पुलिस वाहन का शीशा भी चकनाचूर हो गया।
पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया और उन्हें इलाज के लिए चिचौली अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक बिना नंबर की बाइक, 315 बोर का तमंचा तीन कारतूस व महिला के टूटे मंगलसूत्र का टुकड़ा बरामद किया।

चलती बाइक पर सवार महिला से लूटा था मंगलसूत्र व हार
कानपुर देहात के अमराहट डेरा निवासी मनजीत अपने पत्नी प्रीति व बहनोई के संग मंगलवार की दोपहर को बाइक से गांव मुंशीपुरा पाता अपनी मौसी के घर जा रहे थे।
रास्ते में ककोर बंबे से एक किमी. पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रीति के गले से मंगलसूत्र व हार झपटा मारकर लूट लिया था। इस घटना में महिला सवार प्रीति गिरकर घायल हो गई थी। फौरन घायल को मेडिकल कॉलेज चिचौली पहुंचाया गया था।
जांच कर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में एसपी अभिजित आर शकर ने एसओजी व दिबियापुर पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें