फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा के लिए भाजपा का धरना

Fri, 27 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को बरसात से हुए फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति व अन्य समस्याओं के निराकरण कराने के लिए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। साथ ही प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। धरने के बाद भाजपाइयों ने एसडीएम सदर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


 
भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि विगत दिनों हुई बरसात व तूफान से किसानों की गेहूं, चना, लाही व आलू की फसलें बर्बाद हो गईं हैं, जिससे किसान भुखमरी के कगार पर है।


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने गलत सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी है। इससे किसानों को क्षतिपूर्ति नहीं मिल पा रही है। कहा कि दोबारा सर्वे कराकर किसानोें के हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाई जाए।
विज्ञापन



 
उन्होंने जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब पर सवाल उठाए, आए दिन लोगों की जमीनों, प्लाटों पर कब्जे हो रहे हैं। लूट की घटनाओं पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। जिससे आम आदमी व व्यापारी वर्ग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है।



उपाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बिजली के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि जन विरोधी है, इसे तत्काल वापस लिया जाए। बिजली चेकिंग के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को बंद कराया जाए।
विज्ञापन



धरना देने वालों में भूरे चौबे, विशाल शुक्ला, उत्तम शुक्ला, अमन अवस्थी, सर्वेश कटेरिया, अमरचंद्र राठौर समेत आधा सैकड़ा भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें