जिले में बेरोजगारों को स्वत: रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक सेवा मित्र एप तैयार किया गया। इससे बेरोजगारों को लोकलस्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शासन के आदेशानुसार सेवायोजन विभाग की ओर से बेरोजगार अभ्यर्थियों को के लिए सेवा मित्र एप का विकास कराया गया है।
इससे प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बताया कि इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मोटर साइकिल रिपेयर, ब्यूटीशियन, फोटोग्राफर, कारपेंटर, टीवी रिपेयर, ऑटो मैकेनिक आदि को रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
इस प्रयास से आम लोगों को भी अपने द्वार पर ही स्थानीय सेवा प्रशिक्षित एवं विश्वसनीय अभ्यर्थी उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही सरकार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में स्वत: रोजगार में नियोजित अभ्यर्थियों की जानकारी हो सकेगी।
इस एप में सभी सेवा प्रदाता एजेंसियां भी पंजीकृत होंगी, जो रिक्तियों का विवरण एप में अपलोड करेंगी। सेवामित्र एप्लीकेशन के प्रथम चरण में केवल सेवा प्रदाताओं के पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।
कार्य करने की इच्छुक सेवा प्रदाताओं द्वारा सेवायोजन पोर्टल के होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र का प्रारूप डाउनलोड किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि विशेष जानकारी सेवायोजन कार्यालय ककोर मुख्यालय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती हैं।