दिबियापुर में एक वर्ष पूर्व इलेक्ट्रानिक दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा शटर का लॉक तोड़कर की गई लक्खी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर नौ एलईडी व एक कैमरा के साथ अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए हैं। एसपी ने घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम से दिया है।
सूचना पर थाना कुठौंद के ग्राम बावली, जालौन निवासी संजय सिंह को शुक्रवार दोपहर दो बजे रामगढ़ रोड दिबियापुर बस स्टाप से गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी के दो सैमसंग मोबाइल बरामद किए। अभियुक्त संजय सिंह ने चोरी का इकबाल किया।
पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर दिबियापुर थाना के ग्राम सरैया निवासी उसके ससुर साहब सिंह के घर से नौ एलईडी टीवी कीमत साढ़े तीन व एक सैमसंग कैमरा, पांच केवीए का एक स्टेपलाइजर बरामद किया।
एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि अभियुक्त संजय ने बताया कि इस घटना में उसके अलावा राजेंद्र सिंह उर्फ शेरू निवासी दमनपुर थाना राजपुर कानपुर देहात, शानू उर्फ आशिक अली निवासी नया पटेल नगर रामकुंड जेल के पीछे उरई उक्त चोरी का सामान अपनी गाड़ी नंबर यूपी 32 ई डब्लू 0781 में लादकर ले गए हैं।
गौरतलब रहे कि कस्बा दिबियापुर में औरैया रोड स्थित अजय प्रताप सिंह निवासी इंद्रानगर की इलेक्ट्रानिक का अज्ञात चोरों ने गत 26-27 मई 2014 को शटर का सेंटर लॉक तोड़कर दुकान में रखे लाखों रुपये के इलेक्ट्रानिक उपकरण पार कर दिए थे।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र भारतीय के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई टीम में प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर विक्रमाजीत सिंह, माया प्रसाद के अलावा अशोक कुमार, सत्यदेव, जितेंद्र कुमार, नरेश यादव, संजीव कुमार व हिमांशु शामिल थे।