फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जून को बिजली कर्मचारी मनाएंगे काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिसिटी बिल 2020 और निजीकरण के विरोध में जिले के सभी बिजली कर्मचारी एक जून को काला दिवस के रूप में मनाएंगे।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, उप्र के औरैया जिला सचिव जेई नरेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी।
बताया कि एक जून को देश भर के 15 लाख बिजली कर्मचारियों के साथ काला दिवस मनाने में औरैया जिले के भी सभी बिजली कर्मचारियों के साथ जूनियर इंजीनियर और अभियंता भी शामिल रहेंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिजली की लागत 06.72 रुपये प्रति यूनिट है। निजीकरण के बाद कंपनी एक्ट के अनुसार निजी कंपनी को न्यूनतम 16 प्रतिशत का मुनाफा भी दिया जाए तो भी बिजली किसी को भी सस्ती नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते किसानों को लगभग छह हजार रुपये और घरेलू उपभोक्ताओं को आठ से 10 हजार रुपये प्रतिमाह तक बिजली का बिल देना होगा।
उन्होंने इलेक्ट्रिसिटी बिल 2020 और निजीकरण को जनविरोधी करार दिया। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी बिजली कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर पूरे दिन काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
इसके उपरांत दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए औरैया में यमुना रोड स्थित मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें