फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पेड़ की कटाई से छह घंटे ठप रही 56 गांवों की बिजली

Fri, 13 Jun 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे की नकेडी पुलिया के पास 33 केवीए लाइन की जद में आने वाले पेड़ों को काटने के दौरान कस्बा समेत 56 गांवों की बिजली ठप है। इससे भीषण गर्मी में दोपहर तक लोग परेशान रहे। हालांकि साढ़े बारह बजे बिजली आ गई।
विज्ञापन


बिधूना उपकेंद्र पर चिरूकुआ के 33केवीए के पावर हाउस से आई लाइनों पर बिधूना एरवाकटरा मार्ग पर नकेडी पुलिया के पास तीन-चार बड़े पेड़ों की डाल तारों पर आ गई थी। इससे विभाग ने पेड़ों की कटाई शुरू कराई है। जेई मोहित रस्तोगी ने वन विभाग के अधिकारियों के आदेश पर कर्मचारियों द्वारा पेड़ काटने का काम कराया। इससे शुक्रवार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
इससे पसुआ, लखनहारा, भैंसलोट, पुर्वा लक्ष्मीराम, चिरूकुआ, शाहूपुर, मिश्रीपुर, जगराजपुर, शिवपुर, हमीरपुर,रायपुर, पुर्वा कमल सिंह, लुधपुरा, सराय प्रथम, शामपुर, बमुराह, रठगांव, भटौली, साहसपुर समेत लगभग 56 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। दोपहर लगभग 12ः30 बजे आपूर्ति चालू होने पर लोगों ने गर्मी से राहत पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें