फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मोहल्लों की दूर होगी बिजली समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिजली विभाग की ओर से सदर बिजली डिवीजन से जुड़े 10 मोहल्लों में बिजली संकट दूर करने के लिए जिला विद्युत विकास योजना में प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन

एक्सईएन संतोष कुमार ने बताया कि प्रस्ताव में शहर के एक नंबर बिजली केंद्र से लेकर जेसीज चौराहे तक 11 केवी लाइन के जर्जर तारों के स्थान पर एसीएसआर रेबिट कंडक्टर डालने व एसटीपी पोल लगाने के साथ एलटी लाइन के विस्तार का कार्य शामिल है। मोहल्ला प्रेमानंद आश्रम में एलटी लाइन के विस्तार का कार्य, ब्रह्मनगर मोहल्ले में बन्ने आरा मशीन से राजेंद्र कुमार मिश्रा के मकान तक नई बस्तियों में एलटी लाइन बिछाने, मोहल्ला तिलक नगर दक्षिणी एसपी आवास के पीछे मस्जिद के पास एलटी लाइन बिछाने का कार्य शामिल है।
मोहल्ला रजानगर व राजकीय नलकूप के पास एलटी लाइन बिछाने, मोहल्ला जमालशाह गेट के पास कब्रिस्तान व रोड क्रासिंग के पास एबीसी लाइन डाली जाएगी। मोहल्ला सत्तेश्वर तकिया मस्जिद के आगे एलटी लाइन, मोहल्ला नुमाइश मैदान तिलक नगर में आयोजित शरदोत्सव प्रदर्शनी के लिए 11 केवी लाइन की मरम्मत व गर्डिंग कराने का काम भी होगा। इसके अलावा अन्य कई कार्य प्रस्तावित हैं। एक्सईएन ने बताया कि इन सभी प्रस्तावों की फाइल डीएम को भेजी जा रही है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें