फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट से सात घंटे गुल रही 50 गांवों की बिजली

विज्ञापन
बिधूना स्थित वर्कशाप में ट्रांसफार्मर ठीक करता कर्मी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल/औरैया। बिजली फाल्ट और कटौती ने लोगों की नींद हराम कर रखी है। मंगलवार रात एक बजे के करीब असेनी से अजीतमल विद्युत केंद्र को आई मेन लाइन फाल्ट हो गया। जिससे अजीतमल समेत क्षेत्र के 50 गांव की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। उधर, औरैया शहरी क्षेत्र में बिजली कटौती बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन

अजीतमल समेत क्षेत्र के 50 गांवों के ग्रामीण रात भर बिजली न आने से बेहाल नजर आए। सुबह होने तक इनवर्टर भी दगा दे गए। सुबह के समय लाइन न आने पर लोग पानी के लिए परेशान हुए। बिजली न आने से सुबह के समय होने वाली पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पाई। बिजली विभाग के अधिकारी व लाइनमैन सुबह आठ बजे के करीब फाल्ट ढूंढ कर बिजली आपूर्ति बहाल कर सके।
इसके बाद भी मंगलवार दिन में कई बार बिजली आई-गई, जिससे लोग परेशान रहे। अजीतमल बिजली केंद्र के जेई राजवीर सिंह ने बताया कि रात में 33 केवी में फाल्ट आने के चलते आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे सुबह पेट्रोलिंग कर ठीक कराया गया है।
विज्ञापन

औरैया शहरी क्षेत्र में बिजली कटौती बदस्तूर जारी है। सोमवार रात को हर आधे घंटे में बिजली का आना-जाना लगा रहा। मंगलवार सुबह भी दिन में करीब चार घंटे रुक-रुककर कटौती हुई। इससे लोगों का बुरा हाल रहा। सब से ज्यादा परेशानी शहर के उन इलाकों में हो रही है, जहां पर अभी तक विद्युत लाइन नहीं बिछी है और लोग काफी दूर से लाइन खींच कर लाए हैं। फाल्ट होने पर यहां लाइनमैन समय से नहीं पहुंच रहे हैं।
तेजी से फुंक रहे ट्रांसफार्मर
गर्मी में लोड बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मर भी खौलने लगे हैं। फाल्ट के साथ ट्रांसफार्मर भी तेजी से फुंक रहे हैं। बिधूना वर्कशॉप में इन दिनों 10-12 ट्रांसफार्मर प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। यहां पर काम करने वाले कर्मचारी बताते हैं कि जैसे ही ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी मिलती है, दूसरा ट्रांसफार्मर भिजवा दिया जाता है। लोड बढ़ने के कारण यह समस्या बढ़ी है। गर्मी का भी असर है।
बोले जिम्मेदार...
लोड बढ़ने के कारण फाल्ट हो रहे हैं। जैसे ही जानकारी मिलती है, लाइनमैन पेट्रोलिंग कर फाल्ट ढूंढकर आपूर्ति बहाल कर रहे है। जल्द ही समस्या दूर की जाएगी। - ओमवीर, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें