फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के दो नंबर बिजली केंद्र कखावतू से हो रही अघोषित बिजली कटौती व आंख मिचौली से भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। रातदिन बिजली की ट्रिपिंग होती रहती है। ऐसे में वह गर्मी से बचने को हाथ वाले पंखे से हवा कर गर्मी से निजात पाने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि इस बारे में विभाग के अफसरों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कखावतू बिजली केंद्र के जेई सुभाष चंद्र का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में बरसात के कारण तार टूटने, पेड़ों की टहनियां तारों पर छूने, पोल गिरने की समस्या ज्यादा होने के चलते आपूर्ति में थोड़ी समस्या है। हालांकि निर्धारित 18 घंटे में से 17 घंटे आपूर्ति किए जाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी रफीक खान कहते हैं कि बिजली विभाग के अधिकारियों को सिर्फ समय से बिल जमा कराने से मतलब है। बिजली आए या न आए इस पर कोई ध्यान नहीं है। हालत यह है कि पूरे दिन में कितनी बार बिजली आती-जाती है, बता पाना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन

बघाकटरा बड़ी होली के पास रहने वाले अशोक कुमार कहते हैं कि शासन की ओर से ग्रामीणांचल के फीडर से 18 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश हैं। लेकिन, पूरे 24 घंटे में ले दे कर कुल 8-10 घंटे ही बिजली मिल रही है। खासकर रात के समय दो से तीन घंटे तक कटौती होना आम बात है। ऐसे में भीषण गर्मी में सभी परेशान हैं।
मोहल्ला मदार दरवाजा निवासी गृहणी रानी देवी दोपहर में घर के बाहर टहलती दिखीं। हाथों में कपड़े वाला पंखा लेकर हवा कर रहीं थी। बताया कि बिजली की आंख मिचौली ने परेशान कर दिया। बिजली आने पर जब कूलर-पंखा चलाना शुरू करते हैं, तभी थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली बंद हो जाती है। ऐसे में कूलर-पंखे की हवा का कोई फायदा नहीं है। भीषण गर्मी में पसीना बहाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें