दिबियापुर (औरैया)। पीड़ित के दरवाजे पर ही जमीन संबंधी वादों का निस्तारण करने के लिए एसडीएम ने रेवेन्यू कोर्ट के मैनुअल की धाराओं का इस्तेमाल करते हुए दिबियापुर में कोर्ट लगाई। यहां पर राजस्व के 13 वादों को एसडीएम ने सुना। इसमें आठ की सुनवाई पूरी हो गई।
दिबियापुर के वैदिक इंटर कालेज में गुरुवार को एसडीएम औरैया रमेश यादव का न्यायालय लगा। आठ वादों सुनवाई प्रक्रिया पूरी होने के कारण इन मामलों की फाइलों पर आदेश के लिए सुरक्षित रख लिया गया। शेष 5 वादों के लिए 6 अगस्त की तिथि नियत की गई।
एसडीएम रमेश यादव ने बताया कि पीड़ितों को न्याय देने के लिए कहीं भी किसी भी क्षेत्र में न्यायालय लगा सकते हैं। वास्तविक स्थिति देखकर, बयान लेकर एवं वादी एवं प्रतिवादी का रिकार्ड लेकर साक्ष्यों के आधार पर फैसला ले रहे हैं। घर के दरवाजे पर न्याय मिलने से पीड़ित खुश हैं। पेशकार रविंद्र यादव, राजस्व निरीक्षक शिवसिंह यादव, लेखपाल अशोक कुमार, लेखपाल केशव कुमार, लेखपाल अमरेश यादव, लेखपाल ज्योति, अभिनय राजपूत आदि राजस्व कर्मी मौजूद रहे।