फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कटीले तारों में उतरा करंट, डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जली

Sat, 13 Apr 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर (औरैया)। शनिवार दोपहर मुख्यालय समीप लखनपुर व ककोर बुजुर्ग गांव समीप मिर्ची ढाबा के पीछे बिजली पोल से बंधे कटीले तार में करंट दौड़ने से गेहूं की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग की लपटें उठती देखी तो आग पर काबू पाना शुरू किया। उधर सूचना पर पुलिस व दमकल की टीम पहुंची। आग बुझाई जाती इससे पहले डेढ़ बीघा फसल जल गई।
हाईटेंशन लाइन के पोल से खेत के कटीले तारों में दौड़े करंट से चिंगारी उठी। तेज हवा के साथ आग बढ़ गई। ककोर बुजुर्ग निवासी कैलाश नारायण व श्याम सुंदर की आधा बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं लखनपुर निवासी रामभरोसे, जगत सिंह व सुरेश चंद्र की एक बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। वहीं सूचना पर दमकल टीम व पुलिस पहुंची। दिबियापुर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान व क्षेत्रीय लेखपाल नागेश चतुर्वेदी समेत अन्य कर्मचारी पहुंचे।
ग्रामीणों को मुआवजे का आश्वासन दिया। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान को लेकर आकलन किया। वहीं सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के अवर अभियंता विवेक खरे ने बिजली पोल से बंधे कटीले तारों को लाइनमैन की मदद से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें