फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गेहूं का उत्पादन जांचने बिधूना पहुंचीं डीएम

Sat, 13 Apr 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनपद में गेहूं फसल का उत्पादन जांचने के लिए जिलाधिकारी नेहा प्रकाश शुक्रवार को बिधूना तहसील के गांव अरियारी पहुंचीं। यहां बारिश के बीच किसान रामनिवासी तिवारी के खेत में क्रॉप कटिंग कराई। त्रिभुजाकार मानक में क्रॉप कटिंग करने पर 9.5 किलो ग्राम गेहूं की पैदावार का पता चला।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्रॉप कटिंग आंकड़ों का अत्यधिक महत्व होता है। जिलाधिकारी ने किसानों से नजदीक के क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने की बात कही। जिससे उन्हें उचित मूल्य मिल सके।
बता दें कि शासन से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी बिधूना हरिश्चंद्र, तहसीलदार रणवीर सिंह के अलावा राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें