फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Sun, 10 Jan 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम मटेरा में चुनावी रंजिश के चलते घर के बरामदे में सो रहे हिस्ट्रीशीटर राजपाल उर्फ चंदन (50) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिस्ट्रीशीटर की पत्नी ने नवनिर्वाचित प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ग्राम मटेरा निवासी कुसमा देवी ने बताया कि पति राजपाल उर्फ चंदन (50) शनिवार की रात खाना खाने के बाद बरामदे में सो रहा था। रात में मौका पाकर गांव के निर्वाचित प्रधान ओमकार पाल पुत्र पंचम अपने साथी भूरे, रामस्वरूप व माकू पुत्र रामस्वरूप ने पति का गला दबा दिया।

चीख सुनकर वह जागी तो उसने बरामदे में उक्त आरोपियों को पति का गला दबाते देखा। पत्नी को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। कुसमा देवी ने ग्रामीणों की मदद से घायल राजपाल को सीएचसी भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। मृतक की पत्नी ने ग्राम प्रधान ओमकार, भूरे, रामस्वरूप व माकू के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बेला थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल जांच चल रही है।

चुनाव में दूसरे प्रत्याशी का किया था समर्थन
औरैया। पत्नी कुसमा देवी ने बताया कि प्रधानी के चुनाव में राजपाल ने दूसरे प्रत्याशी का समर्थन किया था। इसको लेकर ग्राम प्रधान ओमकार रंजिश मानता था। शनिवार की रात ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति की हत्या कर दी।

दो दिन पहले हुई थी मारपीट
औरैया। प्रधानी के चुनाव के चलते ग्राम प्रधान ओमकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजपाल के साथ दो दिन पहले भी मारपीट की थी। मौके पर ग्रामीणों के आ जाने से मामला शांत हो गया था। इस संबंध में राजपाल ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें