फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग रेंज में 160 को दिया प्रशिक्षण

Sun, 10 Jan 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मंगलाकाली मंदिर के पास स्थित फायरिंग रेंज पर रविवार को 160 प्रशिक्षणार्थियों को लाइसेंस रिन्यूवल प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर करीब 30 प्रशिक्षणार्थी फेल हो गए। जबकि कई बुजुर्ग असलहा चलाने में अक्षम साबित हुए।
विज्ञापन

जिनका लाइसेंस उनके आश्रितों को दिए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया।

हाईकोर्ट के निर्देशानुसार रविवार को फायरिंग रेंज पर सुबह से ही लाइसेंस रिन्यूवल कराने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरआई के आते ही फायरिंग रेंज पर प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई। करीब एक घंटा बाद पूरी तैयारी होने के बाद 160 प्रशिक्षणार्थियों को असलहा चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। असलहा चलाने में आरआई ने करीब 30 लोगों को फेल कर दिया। जबकि करीब 10 लोगों की उम्र अधिक हो जाने के कारण उनका लाइसेंस उनके आश्रितों के नाम किए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें