फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से पूर्व दावेदार की मृत्यु पर रद्द होगा चुनाव

Tue, 24 Nov 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान से पूर्व वैध दावेदार की मृत्यु होने पर मतदान निरस्त कर दिया जाएगा। यह निर्देश निर्वाचन आयोग की ओर से आए हैँ। आयोग से जारी गाइड लाइन में मतदान रद्द होने की सूरत में विधिमान्य उम्मीदवारों को दोबारा पर्चा दाखिल करने की बाध्यता से दूर रखे जाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी जय प्रकाश सिंह की ओर से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी किए गए पत्र में मतदान रद्द होने के प्रावधानों को नियमानुसार अपनाए जाने को निर्देशित किया गया है। ग्राम पंचायत चुनाव-2015 को लेकर आयोग की ओर से जारी की गई गाइड लाइन में ग्राम प्रधान पद के दावेदार की मृत्यु पर निर्वाचन अधिकारियों की ओर से ठोस पुष्टि किए जाने के बाद ही मतदान निरस्त किए जाने की घोषण किए जाने के निर्देश दिया गया है।

आयोग की ओर से जारी की गई गाइड लाइन में यदि किसी उम्मीदवार की जो अपना परचा दाखिल कर चुका हो और उसने अपना परचा वापस न लिया हो, मृत्यु हो जाने की सूचना के संबंध में समाधान कर चुकने पर ही मतदान रद्द का प्रावधान किया गया है। नए सिरे से चुनाव के लिए आयोग ने उक्त क्षेत्र के विधिमान्य दावेदारों को दोबारा पर्चा दाखिल करने की बाध्यता से मुक्त रखा है। आयोग ने मतदान रद्द किए जाने से पहले नियम-70 के अधीन अपना पर्चा वापस लेने वाले दावेदार को दोबरा निर्वाचन प्रक्रिया के लिए आयोग अपात्र करार दिया है।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मतदान रद्द घोषित किए जाने के संबंध में आयोग का पत्र प्राप्त हुआ है। निरस्त की सूरत में पहले से वैध प्रत्याशियों को दोबारा नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करना जरूरी नहीं होगा। जबकि आयोग ने रद्द की घोषणा से पूर्व अपना पर्चा वापस लेने वाले दावेदारों पर नए सिरे के निर्वाचन में हिस्सा लेने को प्रतिबंधित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें