फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और भाजपा ने रात भर रखी सदस्यों व परिजनों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए शनिवार को जिला मुख्यालय पर मतदान होगा। इसको लेकर भाजपा और सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों ही पार्टियां हर हाल में सीट पर कब्जा करने की जुगत में है। पार्टी के नेता रात भर एक-दूसरे के सदस्यों पर नजरें बनाए रहे। कुछ सदस्यों के फोन बंद रहे तो कुछ के जिले से बाहर होने की चर्चा रही।
विज्ञापन

सपा जहां पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के साथ बहुमत होने का दम भर रही है। वहीं भाजपा से जीतकर आने वाले सदस्यों के साथ निर्दलीय व बसपा खेमे के सदस्यों के साथ बहुमत में होने की बात कह रही है। हालांकि दोनों ही पार्टियों के सदस्य अंदर खाने चुप्पी साधे हैं।
चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही काफी सदस्य नजर नहीं आए। जिसको लेकर चर्चाएं रहीं कि सदस्य कई बड़े नेताओं की शरण में हैं। शुक्रवार को दोनों ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सदस्यों की खोजबीन के साथ ही उनके परिजनों पर भी नजर रखे रहे।
विज्ञापन

देर रात तक दोनों पार्टी के नेताओं की गाड़ियां व समर्थक इस बात की जानकारी करते रहे कि किस खेमे के लोगों का रुझान कहां है। जीत को लेकर भाजपा और सपा नेताओं ने बैठकें कर रणनीति बनाई। दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला होने को लेकर जिला प्रशासन भी निगाह रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें