फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौंरा फीडर की बिजली लाइन को क्षतिग्रस्त कर कर दी बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर/ककोर (औरैया)। अवैध बिजली सामग्री से नलकूप की बिजली लाइन जोड़ने के लिए कुछ लोगों ने जौंरा ग्रामीण फीडर की लाइन को क्षतिग्रस्त कर बिजली आपूर्ति बंद कर दी। बिजली विभाग के जेई ने तीन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने, बिजली लाइन को क्षतिग्रस्त करने एवं अवैध रूप से बिजली सामग्री रखने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अवर अभियंता उपकेंद्र ककोर सुभाष चंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 18 नवंबर की रात ककोर के जौंरा ग्रामीण फीडर पर संत सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गोसाईपुरवा ने अवैध सामग्री से बनाई गई नलकूप की लाइन को जोड़ने के लिए नये पुरवा के पास 11 केवी लाइन का जंफर बांस के डंडे से तोड़ दिया। इससे नवल की मड़ैया, गपकापुर एवं गोसाई पुरवा की बिजली आपूर्ति काफी देर तक बंद रही। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उपखंड अधिकारी शेर सिंह, अवर अभियंता सुभाष चंद्र ने संत सिंह निवासी गोसाईंपुरवा के परिसर का निरीक्षण किया। परिसर में अवैध सामग्री 8 पीसीसी बिजली पोल, 25 केवीए परिवर्तक, 700 मीटर बिजली तार, 6 क्रोस आर्म एवं 20 इंसुलेटर आदि मौके पर लगे पाए गए। लाइन के जंफर भी जुड़े पाए गए। आरोप लगाया कि संत सिंह निवासी गोसाईंपुरवा, धर्मेंद्र निवासी ग्राम असवी, राजपाल निवासी इकौरापुर ने नये का पुरवा स्थित 10 केवीए डीपी के समीप मैनलाइन के तीनों जंफर भी तोड़े हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें