फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गांधीवादी विचारक की पुण्यतिथि पर बुजुर्गों का सम्मान

Sun, 18 Jan 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर में विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय और हरदोई में शिक्षण संस्थान की स्थापना करने वाले स्वदेशी आंदोलन से जुड़े रहे गांधीवादी विचारक रामशंकर गुप्ता की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा के बाद वृद्धजनों को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहर के आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा व शासकीय अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा द्वारा दीप जलाकर किया गया। अतिथियों ने रामशंकर गुप्ता के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान वरिष्ठ कवि अजय शुक्ल अंजाम व मनोज दुबे ने कविता पाठ कर कार्यक्रम में जोश भरा। इसके बाद वृद्धजनों को ऊनी वस्त्र देकर सम्मानित कर सहभोज दिया गया।
कार्यक्रम में हिमांशु गुप्ता, अंशू तिवारी, सुरेश मिश्रा, साहित्यकार मुनीश त्रिपाठी, राजेश वाजपेई बबलू, साहित्यकार सुरेश बाबू दुबे, संतोष शर्मा लल्ला, आनंद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें