फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फसल में पानी लगाने गए बुजुर्ग किसान की मौत

Mon, 29 Dec 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। फसल की सिंचाई करने निकला बुजुर्ग किसान रात में वापस नहीं लौटा। पौत्र ने उनकी तलाश की तो वह खेत में मृत पड़े मिले। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के बघईपुर निवासी नंदराम दोहरे (65) शनिवार शाम सात बजे खेत पर खड़ी फसल की सिंचाई करने गए थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं पहुंचे तो पौत्र योगेंद्र खेत पर उन्हें देखने गया।
वहां वह मृत अवस्था में मिले। उसकी सूचना पर ग्रामीण समेत परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन ने सर्दी से मौत की आंशका जताई है। नंदराम अपने इकलौते बेटे रामबाबू के साथ रहते थे। रविवार सुबह परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें