फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल

Mon, 05 May 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। आटे की बोरी लादकर घर जा रहे साइकिल सवार वृद्ध को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध घायल हो गए। सीएचसी में नाजुक हालत देख डॉक्टर ने उन्हें सैफई रेफर किया। हादसा उमरैनी गांव के पास हुआ।
विज्ञापन



जसवंतपुर गांव निवासी 69 वर्षीय कैलाशचंद्र साइकिल से पटना बंबा पुल के पास चक्की से आटे की बोरी लेकर घर जा रहे थे। चक्की से कुछ ही दूरी पर उमरैनी गांव के पास उनकी साइकिल में सामने की ओर से आ रही बाइक की टक्कर लग गई। इससे कैलाश के सिर पर चोट लग गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
सूचना पाकर पहुंचे परिजन घायल को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद भी खून की उल्टी रुक का नाम नहीं ले रही थी। ऐसे में डॉक्टर ने गंभीर हालत देख घायल कैलाश को सैफई रेफर कर दिया। इंचार्ज थाना प्रभारी शूरवीर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की कोई सूचना नहीं मिली है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें