फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: साइबर ठगों के मददगार आठ म्यूल खाताधारक गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। साइबर अपराधियों और उनके मददगारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर व अजीतमल कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस की टीमों ने साइबर ठगी में प्रयुक्त होने वाले म्यूल खातों का संचालन करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ शांतिभंग में चालान करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी साइबर अपराधियों को ठगी की रकम छिपाने और उसे सुरक्षित निकालने के लिए अपने बैंक खाते उपलब्ध कराते थे और अवैध धनराशि के लेन-देन में सीधे तौर पर संलिप्त थे।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जालौन के कस्बा कुठौंद निवासी अनुज कुमार, शहर के मोहल्ला आर्यनगर निवासी गौरव दीक्षित के रूप में हुई है। पुलिस इनके बैंक खातों के ट्रांजेक्शन और मुख्य साइबर ठगों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
दूसरी कार्रवाई में अजीतमल कोतवाली ने की। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खातों में मौजूद 10 हजार रुपये फ्रीज कराए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव साफर निवासी रचित कुमार व रमन, गांव रतनपुर गढ़िया निवासी अभिषेक कुमार, गांव मोहारी निवासी करन सिंह व देवेंद्र सिंह, गांव बिलावा निवासी शिवम दुबे के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों का शांतिभंग में चालान करने के बाद एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले दिबियापुर व एरवाकटरा पुलिस ने ऐसे ही एक-एक आरोपियों को पकड़ा था। एसपी ने अपील है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचित करें। इसके अलावा थाने व कोतवाली में भी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें