फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पहलगाम घटना को लेकर जलाए पुतले, नारेबाजी

Sat, 26 Apr 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बिधूना में पुतला फूंकते हुए नारेबाजी करते लोग। - फोटो : बिधूना में पुतला फूंकते हुए नारेबाजी करते लोग।
विज्ञापन
औरैया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बिधूना कस्बा से लेकर औरैया, सहार, एरवाकटरा व अजीतमल में पुतले फूंकते हुए नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

पाकिस्तान मुर्दाबाद व आतंक मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए लोगों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग रखी। बिधूना में हुए विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष संजय कुमार, प्रखण्ड मंत्री अवधेश मिश्रा, नगर सयोजक बजरंग दल योगेन्द्र तिवारी समेत काफी संख्या में युवाओं का हुजूम रहा।
लोगों ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि भारत में इस आतंकी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं है। कार्यक्रम में परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के सुभाष चौक से लेकर अजीतमल, सहार व एरवाकटरा में भी पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें